EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा: स्कूल बस ने कक्षा दो के छात्र को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़
Link
  • 151171722 - NARAYAN 54 65
    16 Jul 2026 15:34 PM



 

मथुरा। जनपद के जैंत थाना क्षेत्र स्थित राल गांव के तिलक सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कॉलेज के मुख्य गेट सहित कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया।

स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए चौकी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर माहौल शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। देखे नारायण की रिपोट 

20260716153318893862784.mp4

20260716153326094446430.mp4

20260716153340686230187.mp4



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना