EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम बिसौली को सौंपा ज्ञापन
Link
  • 151082090 - SHIV OM 65 76
    16 Jul 2026 14:12 PM



  1. बिसौली में भाकियू (टिकैत) की पंचायत, किसानों ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
  2. धान रोपाई के लिए 10 घंटे बिजली की मांग, भाकियू ने उठाई किसानों की आवाज
  3. अवैध खनन से लेकर गौशालाओं तक के मुद्दों पर भाकियू का प्रशासन को ज्ञापन
  4. किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
  5. बिसौली तहसील में गरजे किसान, बिजली, खनन और पशुओं की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
  6. भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत, पांच सूत्रीय मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग
 
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं बिसौली तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी बिसौली को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने धान की रोपाई के दौरान कृषि फीडरों पर प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।

किसान यूनियन ने पशुपालन विभाग से गला घोंटू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का शीघ्र टीकाकरण कराने, खेतों की गलत दर्ज की गई अंश निर्धारण प्रविष्टियों को ठीक कराने तथा क्षेत्र की गौशालाओं में भूख-प्यास से हो रही पशुओं की मौतों की जांच कर पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी की।ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में सौंपा गया। किसानों ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना