EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में चावल से लदी मैक्स गाड़ी पकड़ी, पीडीएस राशन होने की आशंका पर जांच शुरू
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    16 Jul 2026 08:30 AM



 

खेरागढ़ (आगरा)। खेरागढ़ में सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी की आशंका के बीच प्रशासन ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल से लदी एक मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई खानपुर मोड़ के पास नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित के नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में वाहन में लदा चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों द्वारा चावल के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों तथा उसकी वैधता की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में यह चावल सरकारी राशन का पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद चावल वास्तव में पीडीएस का है या नहीं। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना