- मार्कण्डेय महादेव घाट पर गंगा स्नान बना काल, 11वीं के छात्र की डूबकर मौत
- वाराणसी में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबने से छात्र की मौत
- मार्कण्डेय महादेव घाट पर फिर गई जान, स्नान के दौरान छात्र डूबा
- गंगा में स्नान के दौरान पैर फिसला, 18 वर्षीय छात्र की मौत
- मार्कण्डेय महादेव घाट पर सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल, छात्र की डूबकर मौत
- दर्शन के बाद गंगा स्नान बना अंतिम सफर, 18 वर्षीय वैभव की डूबने से मौत
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान के दौरान पैर फिसलने से 18 वर्षीय छात्र वैभव गुप्ता की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, वैभव गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता, निवासी चोलापुर, वाराणसी, अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद मित्र के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे वैभव का शव गंगा से बाहर निकाला गया।
वहीं चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की मां उर्मिला गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल था।
बताया गया कि मृतक के पिता राजेश गुप्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। वैभव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके बाद बहन और सबसे छोटा भाई विराट गुप्ता है।
मार्कण्डेय महादेव घाट पर इससे पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और प्रशिक्षित लाइफगार्ड की व्यवस्था नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। देखे चौबेपुर से लईक आफ़ताब की रिपोट 151166686
20260715214226168508381.mp4
20260715214322384236658.mp4
20260715214346188484050.mp4
20260715214429213423785.mp4
20260715214513721333000.mp4
