EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विद्युत व्यवस्था व्यवस्था से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता अजय राठौर ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 54 65
    15 Jul 2026 19:32 PM



इटियाथोक/गोंडा । इटियाथोक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती फॉल्ट अनियमित रोस्टिंग से आम जनमानस काफी परेशान हो चुका है यह समस्या लगातार बनी हुई है इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग इटियाथोक के अवर अभियंता एसडीओ सभी से समस्या पर बात की गई लेकिन समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है बिना किसी कारण के आए दिन बिजली गायब रहती है कोई सही जानकारी भी नहीं देता है बिजली आती भी है तो इतनी ट्रिपिंग होती है जिसके कारण विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं आए दिन तार जलने लगते हैं ट्रांसफार्मर भी जल जाता है बदलने के लिए भी काफी समय लगता है इससे पूर्व इटियाथोक बाजार में  ट्रांसफार्मर की संख्या भी बढ़ाई गई है विद्युत तार भी बदले गए आम जनमानस को लगा कि व्यवस्था सुधर जाएगी लेकिन व्यवस्था सुधारने के बजाय और बिगड़ती जा रही है । इटियाथोक अवरअभियंता किसी भी विद्युत उपभोक्ता का फोन उठाना भी गवारा नहीं समझते जब कोई समस्या को लेकर मिलने का प्रयास करता है या बार-बार फोन मिलाया जाता  है तो विद्युत कर्मचारियों के द्वारा उसका कनेक्शन काट दिया जाता है जिससे वह अपनी आवाज को बंद रखें इन सब समस्याओं से आम जनमानस काफी पीड़ित हो रहा है इन सब समस्याओं को लेकर समाजसेवी इटियाथोक निवासी अजय राठौर ने विद्युत विभाग अभियंता और एसडीओ को शीघ्र विद्युत समस्या का समाधान करने की मांग की है उन्होंने बताया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे विद्युत उपभोक्ताओं साथियों के साथ शांतिपूर्ण भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी । रिपोर्ट पवन कुमार 151051049



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना