EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज कोतवाली को मिले नए प्रभारी निरीक्षक, जगदीश चंद ने संभाला कार्यभार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 54
    15 Jul 2026 19:14 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद कासगंज की कोतवाली में आज जगदीश चंद ने प्रभारी निरीक्षक (कोतवाली कासगंज) के रूप में सकुशल कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कोतवाली में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रिय एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए जनता का विश्वास जीतने के लिए बेहतर कार्यशैली अपनाने पर बल दिया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना