EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय उमावि सराय आनादेव का किया निरीक्षण, शैक्षिक व्यवस्था पर जताया संतोष
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 66 76
    15 Jul 2026 19:05 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.पी. सरोज ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सराय आनादेव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके अधिगम स्तर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कक्षा-9 में संतोष कुमार शुक्ला सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा-10 में प्रवीण कुमार सिंह अंग्रेजी विषय का अध्यापन करते मिले। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनकी विषयगत समझ का आकलन किया तथा उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, परीक्षा परिणामों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल, बाउंड्रीवाल एवं विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए जा रहे आरओ प्लांट की प्रगति से भी अवगत कराया।वोइस दौरान शिक्षक अनिल कुमार ने विज्ञान प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों एवं प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी, जबकि शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया। निरीक्षण के उपरांत सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.पी. सरोज ने विद्यालय के अनुशासित शैक्षिक वातावरण, अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता तथा शिक्षकों की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज चंडीगोविंदपुर के प्रधानाचार्य शशांक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना