फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी लखनऊ/प्रतापगढ़। भाजपा नेता एवं रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने लखनऊ में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री तथा अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेता धीरज ओझा ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विकासोन्मुखी सोच की सराहना की। वहीं अनुप्रिया पटेल ने भी जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहने पर बल दिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उपयोगी संवाद बताया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
