EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रक व कार की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, 8 जुलाई को खालोर स्टेडियम के पास हुआ था हादसा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    15 Jul 2026 18:15 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद बीतीं 8 जुलाई की तड़के खालौर स्टेडियम के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार रात पूनम चौहान (46) ने अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल उनके पति समेत परिवार के अन्य चार सदस्यों का उपचार अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोधना निवासी देशराज सिंह अपनी पत्नी पूनम चौहान, बेटी कोमल चौहान तथा बेटों नीतिक और वैभव चौहान के साथ 7 जुलाई को बेहजोई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 8 जुलाई की सुबह लौटते समय खालौर स्टेडियम के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल बुलंदशहर ले जाया गया। चिकित्सकों ने पूनम चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि देशराज सिंह सहित अन्य परिजनों का उपचार जारी है। मंगलवार रात उपचार के दौरान पूनम चौहान ने दम तोड़ दिया।
बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों और भारी मन से परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। परिवार पर टूटे इस दुख से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवार के अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 15144 750 



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना