EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

36 साल पुराना देवकली पंप कैनाल लूट कांड में बृजेश सिंह को सीजेएम कोर्ट ने किया बरी
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    15 Jul 2026 17:55 PM



  • 36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह बरी
  • गाजीपुर: 1990 के चर्चित लूटकांड में पूर्व MLC बृजेश सिंह को कोर्ट से राहत
  • देवकली पंप कैनाल केस में बड़ा फैसला, बृजेश सिंह दोषमुक्त
  • 36 साल पुराने मामले में साक्ष्य नहीं टिके, बृजेश सिंह बरी
  • गाजीपुर सीजेएम कोर्ट का फैसला, देवकली पंप कैनाल कांड में बृजेश सिंह को मिली राहत

 

 

यूपी के गाजीपुर जिले से है । जहां 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में आज पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने बरी कर दिया । जानकारी के अनुसार मामला   3 दिसंबर 1990 का है , जब सैदपुर थाना क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य चल रहा था । उस दौरान ठेकेदार सरफराज अंसारी मौके पर मौजूद थे । आरोप है कि उसी समय नीली मारुति कार से बृजेश सिंह , त्रिभुवन सिंह , विजयनारायण सिंह समेत अन्य लोग हथियारों के साथ पहुंचे । आरोपियों ने मौके पर फायरिंग कर दहशत फैलाई , मारपीट की और वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर उसे पंक्चर कर दिया । इस घटना के दौरान ठेकेदार और कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे । जबकि मामले में कुल तीन मुख्य आरोपी हैं , जिनमें से त्रिभुवन सिंह और विजयनारायण सिंह की फाइल हाई कोर्ट में विचाराधीन है , जबकि बृजेश सिंह के मामले को अलग कर गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी । वकील सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि 3 दिसंबर 1990 को धरम्मरपुर पम्प कैनाल पर मारपीट का एक मामला था , जिसमें अपराध पंजीकृत कराया गया था । इस मामले में तीन लोग आरोपी थे । अन्य दो लोगों विजयनारायण सिंह और त्रिभुवन सिंह की फ़ाइल हाईकोर्ट में विचाराधीन है । वहीं बृजेश सिंह के खिलाफ न्यायालय में विचारण चला और 9 गवाहों की गवाही के बाद आज न्यायालय ने साक्ष्यों को देखने के बाद आज बृजेश सिंह को बरी कर दिया । देखे  गाजीपुर  से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - बृजेश सिंह (पूर्व एमएलसी) वाराणसी ।

20260715175358750315031.mp4

20260715175403293738536.mp4

20260715175415783730164.mp4



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना