EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपी गई
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    15 Jul 2026 17:45 PM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर, रुद्रपुर अधिशासी अभियंता, निर्माण शाखा,उत्तराखण्ड पेयजल निगम, उधम सिंह नगर सुनील जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना के अनुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपी गई है। "ग्राम्य पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति-2025" के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुल्क शासन द्वारा स्वीकृत दरों के अनुसार लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक टोटी युक्त जल संयोजन हेतु गुरुत्व श्रेणी में 122.65 रुपये, लोहेड में 133.80 रुपये तथा हाईहेड में 149.41 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है। दो टोटी युक्त संयोजन हेतु क्रमशः 149.41 रुपये, 167.25 रुपये एवं 200.70 रुपये, तीन टोटी युक्त संयोजन हेतु 225.90 रुपये, 281.12 रुपये एवं 338.85 रुपये तथा चार या उससे अधिक टोटी युक्त संयोजन हेतु 281.12 रुपये, 338.85 रुपये एवं 376.50 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है। श्री जोशी ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में सामान्यतः 133.80 रुपये प्रति संयोजन प्रतिमाह की दर से जल शुल्क का बिल जमा कराया जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित जल शुल्क समय से जमा करने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के सहयोग से पेयजल योजनाओं का बेहतर संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेग।



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना