- हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, जुटे प्रदेशभर के पत्रकार
- देवभूमि हरिद्वार में पत्रकार सम्मेलन, सांसद सतपाल महाराज ने की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना
- पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर मंथन, हरिद्वार में हुआ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
- डॉ. इंदु बंसल बोलीं— पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन रहेगा प्रतिबद्ध
- हरिद्वार में गूंजा पत्रकार एकता का संदेश, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
- प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में पत्रकार कल्याण और सुरक्षा के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
हरिद्वार (उत्तराखंड)। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा देवभूमि हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं ब्रह्मचारी सतपाल महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में ब्रह्मचारी सतपाल महाराज ने पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पत्रकारों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
सम्मेलन में पत्रकारों के कल्याण, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से पत्रकारों को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया। देखे अमित कुमार की रिपोट



20260715144018549122741.mp4
20260715144243645686315.mp4