प्रयागराज। अमर ज्वाला गैस सर्विस (भारत गैस) के गोदाम परिसर में व्यापक साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निदेशक नीलम पांडे ने किया।
इस अवसर पर गोदाम परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।फर्म की निदेशक नीलम पांडे ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित साफ-सफाई और अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृष्णा पांडे, विनोद मिश्रा, सौरभ शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, मुरारी मिश्रा सहित फर्म के सभी स्टाफ एवं डिलीवरी मैन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
