- केलाखेड़ा में देर रात चोरी, खिड़की से घुसकर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
- ऊधम सिंह नगर में चोरों का आतंक, शौकानगला गांव में घर को बनाया निशाना
- सोते रहे परिजन, घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
- शौकानगला में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
- केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
- खिड़की के रास्ते घर में घुसे बदमाश, सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ
ऊधम सिंह नगर जनपद के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शौकानगला में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर की खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। देखे उधम सिंह नगर से विक्की सिंह की रिपोर्ट 151127516
20260715102117791256573.mp4
20260715102150132124747.mp4
20260715102202244587767.mp4
20260715102238410373054.mp4
