फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बिना परमिट संचालित हो रहे वाहनों को नियमित करने के उद्देश्य से उप संभागीय परिवहन कार्यालय में 21 जुलाई को विशेष परमिट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। एआरटीओ (प्रशासन) ए.के. शुक्ला ने बताया कि 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे उप संभागीय परिवहन कार्यालय, प्रतापगढ़ में स्कूल वाहनों के परमिट बनाए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। एआरटीओ ने ऐसे विद्यालय वाहन जो परमिट से आच्छादित न हो उनके प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वाहन के समस्त सुसंगत प्रपत्रों के साथ कैम्प में उपस्थित होकर वाहन का परमिट बनवाना सुनिश्चित करें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
