फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के एक कॉलेज के बाहर से कक्षा 10 की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को बुलंदशहर स्थित स्याना अड्डा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव उटरावली निवासी विवेक पुत्र प्रेम सिंह छात्रा को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे हजरतपुर स्थित एक होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बताया गया कि घटना के बाद छात्रा भय और लोकलाज के कारण चुप रही। करीब तीन दिन पूर्व उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम उटरावली को स्याना अड्डा, बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
