फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गोरखपुर कुसम्ही बाजार l एम्स थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, एक महिला की तहरीर पर नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज करने के आरोप में थाना एम्स पर मु.अ.सं. 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 75(2), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार दोपहर मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने माड़ापार फोरलेन के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी राजू पासवान पुत्र स्व. रामदयाल पासवान, निवासी जगदीशपुर मठिया बुजुर्ग (यादव टोला), थाना एम्स, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, कांस्टेबल ध्रुव यादव एवं रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जसवीर मोदनवाल 151167985
