EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

त्योहारों से पहले गांवों में चलेगा स्वच्छता महाअभियान, बदलेंगे ग्रामीण इलाकों के हालात, डीपीआरओ ने जारी किए निर्देश
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    14 Jul 2026 19:42 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद आगामी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान के तहत जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनस्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। अभियान के दौरान मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि मानसून के मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए ग्राम पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गांवों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों, स्कूल परिसरों और धार्मिक स्थलों की नियमित सफाई कराई जाएगी। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां फॉगिंग और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पंचायतों को सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हुए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना भी है।

धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

त्योहारों के दौरान अधिक उपयोग में आने वाले धार्मिक स्थलों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक आयोजनों के स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार रंगाई-पुताई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।

तालाबों, पोखरों और अमृत सरोवरों पर भी रहेगी नजर
गांवों में स्थित तालाबों, पोखरों, अमृत सरोवरों और अन्य जलस्रोतों के आसपास जमा कचरे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नदी घाटों और प्रमुख जलाशयों की सफाई कर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना