EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    14 Jul 2026 18:39 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। कासगंज जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने आगरा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दो दिन पहले चांडी-कासगंज मार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम बधारी कला निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल हुए लालू उर्फ अमन कुमार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। स्थानीय डॉक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ में जांच के दौरान डॉक्टरों ने लालू के सिर में गंभीर फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। हालत में सुधार न होने और स्थिति अत्यधिक चिंताजनक होने के कारण उसे तत्काल आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल लालू को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उसे बचाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद, मध्यरात्रि को इलाज के दौरान लालू ने दम तोड़ दिया। मृतक सहावर थाना क्षेत्र के बधारी कला का रहने वाला था। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना