EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर के शिप्रेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, पीतल का कलश और त्रिशूल ले उड़े चोर
Link
  • 151188310 - SANJAY 4 45
    14 Jul 2026 13:23 PM



महिदपुर। महिदपुर नगर के वार्ड क्रमांक-6 स्थित गऊघाट पर स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र शिप्रेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई की रात अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में घुस गए और भगवान शिव की जलाधारी के ऊपर स्थापित पीतल का कलश, नाग तथा त्रिशूल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाएं केवल चोरी नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती हैं। श्रद्धालुओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए धार्मिक प्रतीकों की बरामदगी की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मंदिर परिसर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया हो। कुछ माह पूर्व इसी परिसर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के साथ भी कथित रूप से छेड़छाड़ की गई थी, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस मामले का भी अब तक पूर्ण खुलासा नहीं हो सका है।

लगातार दूसरी घटना के बाद लोगों ने मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इस संबंध में नरेश व्यास ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जल्द जांच, चोरी गए धार्मिक प्रतीकों की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिप्रेश्वर महादेव मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर हुई चोरी की घटना से लोगों में रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

देखिए महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट की विशेष रिपोर्ट।

2026071413212446972118.mp4

20260714132130549316434.mp4

20260714132138333324232.mp4

20260714132201644670273.mp4

20260714132214526688448.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना