EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई में दलित अधिकार एवं संविधान सम्मेलन संपन्न, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
Link
  • 151125593 - SHIVANSHU SINGH 23 45
    14 Jul 2026 09:00 AM



हरदोई। कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग, हरदोई के तत्वावधान में "दलित अधिकार एवं संविधान सम्मेलन" का आयोजन आर.के. मैरिज लॉन, महुरा तिराहा, सुरसा ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र सांडी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिद्धार्थ, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं अवध ज़ोन प्रभारी रहे। वहीं सुरेंद्र कुमार, प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय तथा दलित, पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने संविधान की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताते हुए इस दिशा में संघर्ष जारी रखने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जब प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव तक संविधान और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाएगा, तभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित हो सकेगा।

जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा ने कहा कि हरदोई का अनुसूचित जाति विभाग दलित, पिछड़े, गरीब और शोषित समाज की आवाज़ बनकर कार्य करता रहेगा। वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं 158 सांडी विधानसभा प्रभारी राम अनिल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संविधान से जुड़े अधिकारों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल वर्मा, अखिल सिंह, रामबली वर्मा, कुसमा देवी, राजवीर, छोटेलाल, अरुण, जिला महासचिव रामासारे, मोनू वर्मा, अनुभव वर्मा सहित अनुसूचित जाति विभाग के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीत वर्मा ने किया।



20260714085708821755630.mp4

20260714085748921877420.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना