EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बलीपुर में होगा तीन दिवसीय छत्तीसवां साई नाथ महोत्सव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Jul 2026 08:35 AM



बलीपुर में होगा तीन दिवसीय छत्तीसवां साई नाथ महोत्सव

महोत्सव के आयोजन को लेकर मंथन करते समिति के पदाधिकारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा पर परम्परागत हर वर्ष होने वाले बलीपुर साई नाथ मंदिर के महोत्सव की तैयारियां तेज हो उठी है। यह धार्मिक आयोजन अटठाईस, उन्तीस और तीस जुलाई को होगा। पहले दिन परंपरागत ढंग से बाबा की पालकी शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर साई दर्शन मंदिर बलीपुर में रविवार देर रात तक चली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर मंथन हुआ। साई नारायण संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने बताया कि अटठाईस को शोभा यात्रा और उन्तीस को बाबा का पूजन गुरु पूर्णिमा पर होगा। अंतिम दिन भी भक्तों का जमावड़ा होगा। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, विश्व शांति और सामाजिक समरसता को समर्पित होगा। बैठक में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी निशुल्क, रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू ने कहा कि आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ सांई भक्तों को महोत्सव में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं सीएम त्रिपाठी, विवेक धींगरा, ऋषभ सिंह, शिवेंद्र नाथ मिश्रा और उत्कर्ष मिश्रा समेत अनेक भक्तों ने भी आयोजन की सफलता को लेकर विचार रखे। गौरतलब है कि सांई महोत्सव को लेकर बाबा के मंदिर को आकर्षक ढंग सजाने को लेकर कार्य तेजी से प्रारम्भ हुआ दिखने लगा है। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना