EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 32 48
    13 Jul 2026 23:28 PM



मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और दो बालिकाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के पाराशर की तिवरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पत्थरों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली में बड़े-बड़े पत्थरों के ब्लॉक लदे हुए थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग बानमोर से माता बसैया मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बाइट: विवेक तोमर, थाना प्रभारी, थाना माता बसैया, जिला मुरैना।
बाइट: श्रीमती अंजलि, घायल महिला।

20260713232551981732511.mp4

20260713232553736174124.mp4

20260713232554126357562.mp4

20260713232632573130161.mp4

20260713232648663683766.mp4

20260713232701524867851.mp4

20260713232711930731227.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना