बयाना। कस्बे की भीतरबाड़ी स्थित प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर शनिवार देर रात तक मंदिर परिसर में संगीतमय भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। ढोल-मंजीरों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर रात तक भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे।
कीर्तन के समापन पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने कस्बे सहित समस्त जनमानस की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद कमलेश्वर महादेव मंदिर का स्वरूप पहले से अधिक आकर्षक और भव्य हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेश चौधरी, थान सिंह, दिनेश चौधरी, महेश सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, विनोद पाराशर, तेज सिंह, धर्मेंद्र सहित मंदिर समिति के सदस्य, राजहास्टल संचालक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
20260713211820505847411.mp4
20260713211923196564861.mp4
20260713212040827734424.mp4
20260713212223251671637.mp4
