EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कैंचीधाम से लौटते समय सड़क हादसे में दिनेशपुर के विनोद मिगलानी की मौत
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    13 Jul 2026 16:31 PM



 दिनेशपुर। हल्द्वानी मार्ग स्थित टांडा जंगल में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दिनेशपुर निवासी विनोद मिगलानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विनोद मिगलानी रविवार को कैंचीधाम में दर्शन कर अपने साथियों के साथ दिनेशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा जंगल क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद मिगलानी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।विनोद मिगलानी के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, नगर में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना