EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का भव्य स्वागत
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 25 41
    13 Jul 2026 15:49 PM



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में टोल प्लाज़ा, भुपियामऊ चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

इस अवसर पर धीरज ओझा ने कहा कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य और गति पकड़ेगा।

वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

देखिए प्रतापगढ़ से विशाल की खास रिपोर्ट।

 .

20260713153033456335704.mp4

20260713153248549746507.mp4

20260713153301316128460.mp4

20260713153331028514504.mp4

20260713153354258164825.mp4

20260713153734223108280.mp4

20260713154905179447332.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना