EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देल्हूपुर थाने से गूंजा हरित संदेश, मंत्री मनोज पांडेय ने किया पौधारोपण
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 2 15
    13 Jul 2026 11:06 AM



प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को देल्हूपुर थाना परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय एवं रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि यह अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, थाना प्रभारी राधे बाबू, पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा 'सौरभ', जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। देल्हूपुर थाना परिसर से दिया गया यह हरित संदेश क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा। 

20260713105852081342465.mp4

20260713105904681144084.mp4

20260713110041907306540.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना