EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लहार से लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 2 10
    13 Jul 2026 09:03 AM



भिंड, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रतिमाह से हुई थी, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में योजना के तहत 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कृषि, गौसंवर्धन, उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में इसी माह समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर नागरिकों से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 56 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा लहार में नए पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, विधायक अंबरीश शर्मा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

देखिए भिंड से कपिल त्रिपाठी की खास रिपोर्ट।

20260713085913052717151.mp4

20260713085931454573651.mp4

2026071308595313840842.mp4

20260713090009363611451.mp4

202607130900225252051.mp4

20260713090117878100751.mp4



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना