फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। हरदोई के डीएम चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर घुस गया, जिससे चौराहे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य के लिए जेसीबी बुलाई गई, जिसकी मदद से कंटेनर को हटाया गया। घटना में किसी बड़े नुकसान या जनहानि कीजानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475
