उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने शनिवार को बरेली के बहेड़ी में छापा मारा। टीम ने यहां धोबी तालाब रोड स्थित एक गोदाम से 20 लाख रुपये मूल्य की चोरी की खैर की लकड़ी बरामद की। गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया। टीम बरामद लकड़ी लेकर उत्तराखंड लौट गई।
त्तराखंड वन विभाग की टीम ने बरेली के बहेड़ी में छापा मारकर धोबी तालाब रोड स्थित एक गोदाम से 20 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी चोरी कर लाई गई थी। टीम बरामद लकड़ी लेकर उत्तराखंड चली गई। जांच के बाद गोदाम मालिक और लकड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के गौला बैराज से खटीमा तक फैले जंगलों से खैर की लकड़ी चोरी कर बहेड़ी में बेचने का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। दो दिन पहले उत्तराखंड के वन विभाग की टीम ने जंगल से लकड़ी चोरी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी और एक मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी और खटीमा की एसडीओ सावित्री गोस्वामी टीम के साथ बहेड़ी पहुंचीं।
