- बलिया में वृहद वृक्षारोपण अभियान, एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम' का संदेश
- सिकंदरपुर तहसील में 4 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, अभियान तेज
- बलिया में ढाई लाख पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
- एसडीएम सुनील कुमार बोले- पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी
- योगी सरकार के महाअभियान में बलिया आगे, तीन ब्लॉकों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बलिया में जनभागीदारी के साथ हुआ पौधरोपण
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं।जहां योगी सरकार के द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य रखा है।वही इस क्रम में सिकंदरपुर एसडीएम सुनील कुमार ने रुद्रावार गांव खेल मैदान सहित अन्य स्थानों पर कुल 12 सौ पौधों को लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाअभियान में एक पेड़ मां के नाम जरुर लगाए। वही सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तीन ब्लाकों में कुल 255 गांवो में लगभग 4 लाख से अधिक पौधें लगाने का लक्ष्य दिया गया हैं। पन्दह,नवानगर,व मनियर ब्लॉकों में पेड़ लगाने का अभियान तेज कर दिया गया है। जिसमें आज तीनो ब्लाकों में मिलाकर लगभग ढाई लाख पौधें लगाये गये हैं। इस वृक्षारोपण महा अभियान के मौके पर नवानगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद सहित तहसील और ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। वही संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आप सभी लोगों ने इस वृक्षारोपण महाअभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे अब केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं बल्कि हमारे जीवन को अस्तित्व के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई हैं। पेड़ लगाना कितना जरूरी है। आप अंदाज़ा लगा सकते है। पेड़ पौधो से बारिश होती है, शुद्ध हवा मिलती है, तपती धूप से छाव में राहत भी मिलती है। एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि पेड़ ही लगाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील किया कि एक पेड़ मां के नाम से जरूर लगाए। देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260712171939016860707.mp4
20260712172020328863721.mp4
20260712172038653843618.mp4
