EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हड़िया में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    12 Jul 2026 16:40 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

प्रयागराज के हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज में शासन द्वारा संचालित "वृक्षारोपण महायज्ञ–2026" अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एनसीसी, रोवर-रेंजर्स एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा "पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विवेक पाण्डेय ने अमरूद एवं नीम का पौधारोपण कर किया। इसके उपरांत महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे परिसर में सामूहिक रूप से 300 से अधिक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।

महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील होकर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं डॉ. शिव शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर प्रो. अजय सिंह, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, एनसीसी अधिकारी डॉ. शिवानी वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रो. मुन्ना सिंह, डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. अंजलि मोदनवाल, डॉ. स्टैंगी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, डॉ. निकिता यादव एवं डॉ. प्रतीक्षा सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, रोवर-रेंजर्स, महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संगोष्ठी में पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के संरक्षण तथा जनसहभागिता की आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया । रिपोट -  प्रदीप मिश्रा 151045438 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना