EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैंगस्टर एक्ट का वांछित गैंग लीडर उग्रसेन चौहान उर्फ लाला गिरफ्तार
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    12 Jul 2026 16:37 PM



 

फ़ास्ट न्यूज़  इंडिया 

 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर उग्रसेन चौहान उर्फ लाला (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रविवार को बुढ़िया माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उग्रसेन चौहान उर्फ लाला निवासी खुटहवा, तुर्रा नाला के पास, थाना पिपराईच, गैंग बनाकर लूट समेत अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोप है कि वह अपने गिरोह के माध्यम से क्षेत्र में दहशत फैलाने, लोगों को भयभीत करने तथा अपराध से अर्जित धन से चल-अचल संपत्ति बनाने का कार्य करता था। इसी आधार पर उसके खिलाफ एम्स थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शाहपुर, पिपराईच और एम्स थानों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय एवं उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा सहित एम्स थाने की पुलिस टीम शामिल रही।  रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना