फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 जुलाई से 31 जुलाई 2026) के अंतर्गत शनिवार को जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा (आईएएस) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओमकार राणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह एवं अभिषेक चौधरी के संयोजन तथा पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह के साथ अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, अनुज कुमार एवं शुभम शुक्ला के सहयोग से रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव एवं उपप्रधानाचार्य डॉ. अनीस के निर्देशन में तथा एपीएस इंटर कॉलेज, भदोही (प्रतापगढ़) में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भी रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान पूरे माह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आमजन भी स्वच्छता अपनाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक हो सकें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
