खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री वरासत वन तौकलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का करेंगे शुभारम्भ
वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत जनपदवासी ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ से अवश्य लगाये-जिलाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर शासन द्वारा जनपद को 58 लाख 96 हजार 8 सौ पौधरोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसमें 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 लाख 73 हजार पौधरोपित किये जा चुके है। उन्होने बताया है कि दिनांक 12 जुलाई 2026 को जनपद में 51.25 लाख पौधों के वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारम्भ पूर्वान्ह 10.30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा तहसील रानीगंज के ब्लाक शिवगढ़ अन्तर्गत वरासत वन तौकलपुर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। वरासत वन तौकलपुर में मंत्री, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों/कर्मचारियों, जनसामान्य द्वारा कुल 12500 पौधों का रोपण किया जायेगा। इसी क्रम में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रबंधक निदेशक (पीसीडीएफ) वैभव श्रीवास्तव (आईएएस) सहित अधिकारियों/ कर्मचारियों, जनसामान्य, जनप्रतिनिधियों द्वारा नेवाड़ी खुइलन झील मानधाता में 1000 पौधो का रोपण किया जायेगा। डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया है कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत एक ही दिन में वन विभाग द्वारा 266 स्थल पर 20 लाख 51 हजार पौधों का वृक्षारोपण तथा अन्य 27 विभागों क्रमशः ग्राम्य विकास विभाग, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग-सिंचाई एवं जल संसाधन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षक, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग, गृह विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण विभाग, जल शक्ति विभाग-नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 6384 स्थलो पर 30 लाख 74 हजार 164 पौधों का रोपण किया जायेगा। इस प्रकार से जनपद में कुल 51 लाख 25 हजार 164 पौधों को रोपण 12 जुलाई को किया जाना है। जनपद में विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं आमजन की सहभागिता से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस महाअभियान का उद्देश्य हरित आवरण में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने समस्त जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि इस महाअभियान में सहभागिता कर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अवश्य लगाये एवं उनके संरक्षण का संकल्प लें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
