EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

108 एंबुलेंस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बची जान
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    11 Jul 2026 19:29 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । सोरों–सहावर रोड पर रेलवे फाटक के आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 45 वर्षीय दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।

एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) प्रशांत ने मौके पर ही घायल का प्राथमिक आकलन कर सक्रिय रक्तस्राव को नियंत्रित किया। हाथ एवं पैर में फ्रैक्चर होने के कारण एयर स्प्लिंट की सहायता से अंगों को इमोबिलाइज किया गया। आवश्यक प्री-हॉस्पिटल उपचार एवं लगातार निगरानी के बाद घायल को सुरक्षित रूप से सीएचसी सोरों पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समय पर 108 एंबुलेंस सेवा और EMT द्वारा दिए गए प्रभावी प्री-हॉस्पिटल उपचार से मरीज को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी। 

रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना