EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षा एक अचूक हथियार है- प्रो.कविता म्हात्रे
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    11 Jul 2026 19:27 PM



नारी अस्मिता शिखर महासम्मेलन का भव्य उद्घाटन महिला व उनके समूहों ने भारी संख्या में की सहभागिता

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद की ऐतिहासिक धरती पर एक अभूतपूर्व वैचारिक और सांस्कृतिक समागम मौर्य बन्धुत्व क्लब भारत (महिला परिषद) के तत्वाधान में दो दिवसीय 'नारी अस्मिता महाशिखर 2026' (नमस्ते प्रतापगढ़) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से शिक्षा, न्याय, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र की दिग्गज महिला हस्तियां एक मंच पर महिलाओं की प्रज्ञा, संवैधानिक चेतना, विरासत, विज्ञान और सामाजिक समानता के मुद्दों पर एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ विमर्श किया। कार्यक्रम का बुद्धारम्भ दीप प्रज्वलन व पूज्य भंते विश्वजीत व पूज्य भंते कीर्ति वर्धन, राकेश कनौजिया द्वारा बुद्ध वंदना से किया गया। इस महाशिखर सम्मेलन में देश-प्रदेश से पधारी विदुषी महिलाओं ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए हैं। महाराष्ट्र से पधारी मुख्य अथिति प्रो. डॉ.कविता म्हात्रे प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी, प्रो. डॉ.कविता म्हात्रे ने कहा कि "शिक्षा ही वह अचूक हथियार है जो महिलाओं को मानसिक और सामाजिक गुलामी से आज़ाद करा सकता है। महाराष्ट्र की पावन भूमि से प्रतापगढ़ की इस वैचारिक क्रांति में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। हम महापुरुषों के अधूरे सपनों को इस महाशिखर के जरिए आगे बढ़ाएंगे। आयोजन का कुशल संचालन अंजू मौर्य,विनीता कुशवाहा व मंजू मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता के प्रति हेमा मौर्य व प्रियंका कुशवाहा आभार संयुक्त रूप से प्रकट किया गया। इस अवसर पर सुषमा मौर्य, लीलावती सरोज, फूल कली मा रामलाली मौर्य,सुमन मौर्य, सुनीता मौर्य, संगीता कनौजिया, अंजनी सरोज, कल्पना कनौजिया, ललिता, राजकुमारी,सावित्री मौर्य, संगीता कनौजिया, इंजीनियर रामअचल मौर्य, सुनील मौर्य, राम खेलावन मौर्य,अनिल मौर्य आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना