EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपीएमएसआरए के फिर जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रदीप यादव
  • 151110069 - SANJAY SINGH 34 54
    11 Jul 2026 19:27 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन कासगंज इकाई की वार्षिक बैठक में जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी घोषित किए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। बैठक में गत वर्ष की सचिवीय एवं कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद प्रदेश कमेटी से आए कॉमरेड सुनील चौहान, कॉमरेड सीके पाठक, कॉमरेड राजेश वशिष्ठ, किसान सभा के कॉमरेड बीएल भारती एवं कॉमरेड सुनील सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रदीप यादव को लगातार 16वीं बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा सुधांशु वशिष्ठ को उपाध्यक्ष, शाहिद खान को सचिव, आतिफ जिलानी को उप सचिव, सुजीत वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद अशरफ, आशीष सक्सेना, फैज़ान हाशमी, अभय तिवारी, अर्पित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों की रक्षा, फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान, कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन पहले की तरह मजबूती से संघर्ष करता रहेगा। सदस्यों ने प्रदीप यादव के लगातार 16वीं बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई पहले से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी। बैठक में मनोज यादव, विपिन मिश्रा, सुशांत मुखर्जी, शाहिद हुसैन, जतिन शर्मा, हरीश राठौर, संजय त्यागी, अरमान खान, तंजीम अख्तर, यत्नेश, राहुल, जय नारायण, अंकित कोहली, अनिल मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। 

रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना