EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कादरगंज पुल हादसे में घायल मजदूर की मौत,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    11 Jul 2026 19:22 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सिकन्दरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज पुल के निकट गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में घायल एक ग्रामीण मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात घायल लाल सिंह (पुत्र सुखपाल), निवासी कादरगंज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे कादरगंज पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (बुग्गी) पर पूड़ी बेलने वाले श्रमिक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीछे आ रही एक अन्य कार और एक बाइक भी आपस में टकरा गईं, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई। इस हादसे में टिंकू, लाल सिंह, रुकुम सिंह, रामस्वरूप, गोवर्धन, पूरन देवी, अमर सिंह और अमरपाल सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जबकि अन्य का उपचार पटियाली और गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया गया। उपचार के दौरान लाल सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी रही और शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 

 



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना