वाराणसी । मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेला 'हुनर–एक नई पहचान' का शनिवार को महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा केक काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उमा बजाज, डॉ. दीपाली गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, केशव जालान, डॉ. भारती मधोक एवं सुनीता लोहिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पूर्ण क्रांति अध्यक्ष अनुराग चंदवासिया, कृष्ण कुमार कबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, प्रांतीय कन्वीनर जया बसिया, संजय लोहिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मेले का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। सावन एवं आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस मेले में दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, भदोही सहित विभिन्न शहरों से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। मेले में साड़ियां, बंधनवार, भगवान की पोशाक, कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम, बेडशीट, कुर्तियां, चिकनकारी, ज्वेलरी सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
मेले की संयोजिका पूजा खेमका एवं श्वेता अग्रवाल हैं। संस्था की अध्यक्षा निहारिका तोदी के नेतृत्व में सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गोयल, पूर्व अध्यक्षा सुनीता जाखोड़िया तथा सदस्य निधि केडिया, प्रीति प्रहलादका, सुनीति खंडेलवाल, पूनम खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल, सपना माहेश्वरी, पूजा अग्रवाल एवं स्वाति बाजोरिया सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं, उद्यमियों एवं शहरवासियों ने पहुंचकर हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम के समापन पर निवर्तमान अध्यक्षा पूजा खेमका एवं पूर्व अध्यक्षा श्वेता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।। रविन्द्र गुप्ता
