EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईआईआईटी कोटा से बीटेक में टॉप रैंक हासिल कर अनुभव यादव ने बढ़ाया चौरीचौरा का मान
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 45 54
    11 Jul 2026 19:16 PM



 

 यूपी,  गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के होनहार छात्र अनुभव कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, देवकहिया (फुटहवाइनार) के चेयरमैन दयाराम यादव एवं रीना यादव के सुपुत्र अनुभव कुमार यादव ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) कोटा से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्राप्त की है।
10 जुलाई को आयोजित आईआईआईटी कोटा के पंचम दीक्षांत समारोह में देश के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुभव कुमार यादव को उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में टॉप रैंक हासिल कर अनुभव ने न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे चौरीचौरा क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।
अनुभव की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। हाईस्कूल की परीक्षा सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल से 96 प्रतिशत अंकों के साथ तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा पूर्वांचल पब्लिक स्कूल से 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
अनुभव की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है तथा यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188789

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना