मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर स्थित हज़रत पीर किसानी बाबा की ऐतिहासिक दरगाह कई सौ वर्षों से अकीदतमंदों का प्रमुख केंद्र रही है। यहां प्रतिदिन स्थानीय सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में लोग जियारत और मन्नत लेकर पहुंचते हैं।
बरसात के मौसम में दरगाह के पीछे से गुजर रही बिजली की अस्थायी लाइन लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली का पोल न होने के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों के सहारे बिजली की तारें खींची गई हैं। उनका कहना है कि बरसात के दौरान इस तरह की व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण साबित हो सकती है।
दरगाह से जुड़े सोहराब शाह, इरशाद अहमद तथा अन्य लोगों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों को इस ओर ध्यान देकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। रिपोट - अजय कुमार 151170379
