चिरैयाकोट (मऊ)। शनिवार को आयोजित 'थाना समाधान दिवस' में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। जलजमाव से जनता को राहत देने के नाम पर नगर पंचायत ने सड़क तो खोद दी, लेकिन उसे वैसे ही छोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि सड़क अब 'खूनी दलदल' में तब्दील हो चुकी है और राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं SDM मुहम्मदाबाद गोहना, श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पंचायत के लिपिक सत्येंद्र कुमार और जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दो टूक अल्टीमेटम दिया"जनता की परेशानी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। 7 दिन के भीतर नाली निर्माण कार्य पूराकर कीचड़ साफ कराएं,वरना कार्यवाही तय है।"'राहत देने गए थे,आफत बढ़ा आए'
वार्ड नंबर 11(महतवाना) के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से घुटनों तक पानी भरा रहता था। स्थानीय सभासद यशवंत उपाध्याय
ने जनता के दर्द को देखते हुए पूर्व में एसडीएम से लिखित शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर दो महीने से
नगर पंचायत की जेसीबी मशीनें उतरीं और नाली व पोखरी की खुदाई का काम शुरू हुआ। लेकिन बिना किसी प्लानिंग और मनमाने ढंग से खुदाई की गई और उसके बाद इस काम को बीच में ही छोड़ दिया गया। नतीजा यह हुआ कि सड़क का बचा- खुचा अस्तित्व भी खत्म हो गया और पूरी सड़क मलबे व कीचड़ के साम्राज्य में तब्दील हो गई। इस 'खूनी दलदल' में
आए दिन स्कूली बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समाधान दिवस में गूंजा पीड़ित का दर्द समाधान दिवस में पहुंचे महतवाना मुहल्ला निवासी पीड़ित आसिफ खान ने अफसरों के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा:"साहब! पहले सिर्फ पानी भरा था, अब तो कर्मचारियों ने सड़क खोद
कर चलना भी दूभर कर दिया है। घरों से निकलना सजा बन गया है।"मनाजीत वार्ड के रास्ता विवाद में 3 दिन की मोहलत दी गई समाधान दिवस के दौरान कुल 16 मामले सामने आए। जिसमें 15 राजस्व और 1 पुलिस से संबंधित मामला था। जिसका उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री खुद मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मनाजीत वार्ड में चल रहे रास्ता विवाद और आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर नाले की पुलिया के दोनों तरफ हुई खुदाई व साफ-सफाई के मामले को गंभीरता से लिया। एसडीएम ने इस विवाद को हर हाल में 3 दिन के भीतर सुलझाने का सख्त निर्देश दिया है और कहा कि यदि नगर पंचायत समाधान नहीं करती है, तो फरियादी सीधे तहसील समाधान दिवस पर मिलें।लापरवाही की समझें कैसे बढ़ी आफत शिकायत: सभासद यशवंत उपाध्याय ने जलजमाव की लिखित शिकायत की।लापरवाही: नगर पंचायत
ने बिना किसी प्लानिंग के नाली-पोखरी खोदी। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, कीचड़ से हादसा होने का खतरा बढ़ा। समाधान दिवस में पीड़ित आसिफ खान ने अफसरों के सामने उठाई आवाज। SDM अर्चना अग्निहोत्री ने फटकार लगाते हुए
7 दिन का अल्टीमेटम दिया। सरकारी कार्य में घोर लापरवाही, होगी सख्त कार्रवाई: SDM इस पूरे मामले पर SDM अर्चना अग्निहोत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा:"यह सरकारी कार्य में घोर लापरवाही और मनमानी का साफ मामला है। कर्मचारियों के इस रवैये पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है। महतवाना में नाली निर्माण और रोड की साफ-सफाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर दी गई समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ, तो सख्त विभागीय कार्रवाई और निलंबन तय है।"मौके पर मुस्तैद रही अफसरों की फौजएसडीएम के कड़े तेवरों को देखते हुए समाधान दिवस में मौजूद राजस्व और प्रशासनिक टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान मौके पर थानध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य,एस आई राकेश सिंह,राजस्व निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र लाल श्रीवास्तव, लेखपाल विनोद गिरी, अविनाश सिंह, पंकज प्रजापति, अच्छेलाल यादव और संतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खुद मौके पर जाकर चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करें ताकि जनता को जल्द से जल्द इस
नरक से निजात मिल सके। रिपोट - अजय कुमार 151170379
