फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम डल्लू नगला में शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी तेजपाल पुत्र प्रताप सिंह की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजपाल शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे नहाकर घर मै पंखे के तार लगा रहे थे । इसी दौरान दरवाजे पर उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट - वसीम अहमद 151044927
