EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 54
    10 Jul 2026 18:57 PM



गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में गुरुवार को सेंट्रल पार्क के अंदर से बाहर की ओर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह घटना हुई।

गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय उसके नीचे कोई वाहन खड़ा नहीं था और न ही वहां से कोई व्यक्ति गुजर रहा था। यदि उस समय वहां कोई वाहन या राहगीर होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए सोसायटी के अंदर आवागमन प्रभावित रहा।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन से परिसर में मौजूद पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कराने तथा उनकी समय-समय पर छंटाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना