EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमात्रा ग्रुप एवं एसबी लैंडकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटरों/निदेशकों पर 2.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जान से मारने की धमकी
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 45 65
    10 Jul 2026 18:52 PM



गाजियाबाद। मुरादाबाद निवासी आशीष पाठक (पुत्र श्री किशन लाल शर्मा), फ्लैट संख्या-1001, आकाश मेघदूतम, रामगंगा विहार फेज-2, टीटीआई सिटी के सामने, मुरादाबाद ने एसबी लैंडकॉन प्राइवेट लिमिटेड (अमात्रा ग्रुप) के निदेशकों एवं प्रमोटरों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए वेव सिटी थाना, गाजियाबाद में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने वर्ष 2019 में कंपनी की आवासीय परियोजना अमात्रा क्रिस्टल में टावर-एस1, 21वीं मंजिल, फ्लैट/यूनिट संख्या-2104 (सुपर एरिया 10,910 वर्ग फुट) बुक किया था। यह परियोजना जीएच-02, ब्लॉक-एच, जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स, ग्राम शाहपुर बम्हेटा, गाजियाबाद में स्थित है।

आशीष पाठक का कहना है कि बुकिंग के समय उनकी मुलाकात कंपनी के निदेशक रुपेश अग्रवाल से हुई थी। जून-जुलाई 2019 में उन्होंने कुल 2 करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान किया। मूल बुकिंग कुलदीप सिंह चौहान के नाम थी, जिसे कंपनी ने 30 मार्च 2020 को आशीष पाठक एवं उनकी माता ममता शर्मा के नाम स्थानांतरित (एंडोर्स) कर दिया।

शिकायत के अनुसार निदेशक रुपेश अग्रवाल ने बार-बार आश्वासन दिया कि दिसंबर 2022 तक फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा। निर्धारित समय पर कब्जा न मिलने पर लगातार संपर्क करने के बावजूद कंपनी से जुड़े रुपेश अग्रवाल, उमेश कुमार गुप्ता, महेंद्र बंसल, मयंक बंसल तथा राजेश कुमार चोपड़ा लगातार टालमटोल करते रहे।

आरोप है कि मार्च 2024 में जब शिकायतकर्ता परियोजना स्थल पर पहुंचे, तब उक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की तो "जिंदा नहीं बचोगे।" साथ ही फ्लैट सरेंडर करने का दबाव बनाते हुए कहा गया कि "18 प्रतिशत ब्याज सहित पैसा वापस कर देंगे, किसी से कुछ मत कहना।

धमकी से भयभीत होकर शिकायतकर्ता ने केवल संजीव कुमार गर्ग को पूरी जानकारी दी। उनके माध्यम से लगातार प्रयास करने पर कंपनी ने अगस्त 2024 से 19 फरवरी 2026 के बीच कुल 95 लाख रुपये वापस किए। शिकायतकर्ता के अनुसार संजीव कुमार गर्ग के भी कंपनी में 60 लाख रुपये निवेशित हैं और उनके साथ भी कथित रूप से धोखाधड़ी हुई है।

शिकायत में कहा गया है कि 23 अप्रैल 2026 को संजीव कुमार गर्ग एवं राजेश गर्ग के साथ कंपनी के कार्यालय और परियोजना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि 10,910 वर्ग फुट की यूनिट संख्या-2104 परियोजना में अस्तित्व में ही नहीं है। आरोप है कि बिल्डर ने अन्य सभी फ्लैट दूसरे लोगों को बेच दिए और शिकायतकर्ता की धनराशि का दुरुपयोग किया। प्राथमिकी दर्ज होने की आशंका के बाद कंपनी ने 29 अप्रैल 2026 को 25 लाख रुपये तथा 4 मई 2026 को 5 लाख रुपये और वापस किए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एसबी लैंडकॉन प्राइवेट लिमिटेड एवं अमात्रा ग्रुप के निदेशक/प्रमोटर रुपेश अग्रवाल, उमेश कुमार गुप्ता, महेंद्र बंसल, मयंक बंसल तथा राजेश कुमार चोपड़ा ने उनके साथ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, कंपनी की धनराशि का दुरुपयोग, जान से मारने की धमकी तथा मानसिक उत्पीड़न किया है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना