- रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
- थाना मिलक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त रेड, दो साइबर अपराधी दबोचे
- साइबर अपराध पर रामपुर पुलिस का शिकंजा, नेटवर्क खंगालने में जुटी जांच टीम
- साइबर ठगी करने वालों पर कसा शिकंजा, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
रामपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलक पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों की साइबर ठगी की गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
रामपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर अपराध के खिलाफ रामपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है। देखे रामपुर से जावेद मियां की रिपोट
20260710080809080411625.mp4
