EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, कंधई पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा; हथियार और ई-रिक्शा बरामद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Jul 2026 19:52 PM



जमीन बंटवारे का विवाद बना हत्या की वजह, तीन आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

इलाज के दौरान युवक की मौत, कंधई पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को दबोचा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर हुई खूनी मारपीट के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, कुदाल और फावड़े का बेंत बरामद किया गया, जबकि घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना कंधई क्षेत्र के ग्राम कोनी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने वादी के परिवार पर कुल्हाड़ी, कुदाल और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां वादी के घायल पुत्र की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढेलहा मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ सूबेदार वर्मा (30 वर्ष), रोहित वर्मा (24 वर्ष) तथा हीरावती (58 वर्ष) निवासी ग्राम कोनी, थाना कंधई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 8 जुलाई को भूमि विवाद के चलते उन्होंने पृथ्वीपाल पटेल के परिवार पर कुल्हाड़ी, कुदाल और डंडों से हमला किया था। घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार ठिकाने बदल रहे थे। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, कुदाल और फावड़े का बेंत बरामद किया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। कंधई पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना