EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क किनारे कूड़ा डंप कर जलाने से उठे धुएं ने बढ़ाई मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Jul 2026 19:45 PM



मिनी स्टेडियम व गैस एजेंसी के पास फैली बदबू, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले—उचित स्थान पर होगा कचरे का निस्तारण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी, प्रतापगढ़। नगर पंचायत पट्टी की ओर से सड़क किनारे बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप किए जाने और उसमें आग लगने से उठ रहे धुएं ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे आसपुर देवसरा मार्ग पर मिनी स्टेडियम और इंडियन गैस एजेंसी के समीप कूड़े के ढेर से उठते धुएं और बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराने के बजाय उसे सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। उनका कहना है कि धौरहरा स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पर कचरा भेजने के बजाय खुले स्थान पर फेंकने और जलाने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। धुएं के कारण राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि इंडियन गैस एजेंसी के निकट कूड़ा जलाया जाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर मामला है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, तो सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाने वालों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि कूड़े का निस्तारण शीघ्र ही उचित स्थान पर कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना