EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण सड़क हादसा,दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 76 87
    09 Jul 2026 19:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के चाडी चैराहे के समीप गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम जहाँगीरपुर निवासी ईलु (पुत्र कल्याण सिंह) तथा थाना सहावर क्षेत्र की चैकी नवाबगंज नगरिया निवासी करन (पुत्र पोप सिंह) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायलों की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों और राहगीरों ने निजी ऑटो की व्यवस्था कर दोनों युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया। एंबुलेंस की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। इधर, सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरबी 5177 मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार ईलु के सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उसकी हालत नाजुक है, इसलिए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं करन का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188785

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना